फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दहेज हत्या में पति समेत तीन ससुराली गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। पुलिस ने दहेज हत्या में फरार पति समेत तीन ससुरालियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर तीनों जेल गए हैं।
विज्ञापन

किशनपुर थाने के सरौली गांव निवासी राकेश दुबे की पुत्री राधा की 2022 में खखरेरू थाने के दरियामऊ निवासी जीतू शुक्ला के साथ शादी हुई थी। ससुराल में विवाहिता का 23 मई को शव लटका मिला था। राकेश ने पुत्री की दहेज के खातिर हत्या का ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि विवेचक प्रहलाद यादव ने राधा के पति जीतू शुक्ला, ससुर राजेश कुमार उर्फ धंधू शुक्ला, सास गुड़िया देवी को पनिहाबाबा चौराहे से गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।

दहेज हत्या में फरार पति 23 दिन बाद गिरफ्तार
प्रेमनगर। दहेज हत्या में 23 दिन से फरार चल रहे पति को पुलिस ने रविवार को अफोई तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पति को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अदलीपुर गांव के कूड़ा करनई निवासी अमृतलाल की पुत्री कुसुमा देवी की शादी एक साल पहले थाना सुल्तानपुर घोष के तौरा गांव निवासी मलखान सिंह के पुत्र प्रदीप के साथ हुई थी। कुसुमा का 10 मई को फंदे से शव लटकता मिला था। अमृतलाल ने पुत्री की दहेज में बाइक,रुपयों की मांग को लेकर पति समेत छह ससुरालियों हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने फरार पति प्रदीप को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें