फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कार से घूमकर बकरा चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कार में रात का घूमकर बकरा चोरी करने वाले दो भाइयों समेत तीन शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, दो तमंचे और सात बकरा बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों के खिलाफ रायबरेली, कानपुर व जिले में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

राधानगर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजीत सिंह, प्रमोद यादव और एसओजी प्रभारी विनोद कुमार की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के जखनी मोड़ के पास से कार सवार सगे भाई शोएब, सुहैल निवासी ऐलई कोतवाली खागा, असलम निवासी लक्ष्मणपुर थाना राधानगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से सात चोरी के बकरा, बकरी, दो तमंचे, 1060 रुपये नगद, चार मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने कार सीज की है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया हैं। प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि पकडे़ गए आरोपियों के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी रात में घूमकर बकरा और बकरी की चोरी करते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें