फतेहपुर। बीएसए भारती त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानाध्यापक समेत दो अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित दोनों शिक्षक ब्लाक संशाधन केंद्र असोथर में संबद्ध किए गए हैं।
प्राथमिक विद्यालय दतौली के सहायक अध्यापक शशि कुमार को छात्र-छात्राओं के साथ अनावश्यक मारपीट करने को लेकर बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इसी प्रकार बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गया सुद्दीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। दोनों शिक्षकों पर लगे आरोपों की जांच बीईओ भिटौैरा और हथगाम करेंगे। निलंबित शिक्षकों को गुजारा भत्ते के रूप में आधा वेतन मिलेगा। (संवाद)