फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हत्या की साजिश के तीन आरोपी सात दिन बाद भी गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। मामूली विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या और बहू को घायल किए जाने के मामले में साजिश के आरोपी तीन लोग सात दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस साक्ष्य जुटाने के साथ अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। घायल बहू के स्वस्थ होने के बाद उसके बयान को भी जांच का अहम आधार माना जा रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी रामविलास उर्फ रामखेलावन ने 24 जून को बेटे अवनीश और बहू प्रियंका उर्फ मनीषा पर लाइसेंसी दुनाली बंदूक से गोली चला दी थी। घटना में अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। घायल प्रियंका उर्फ मनीषा का कानपुर में उपचार चल रहा है। मामले में उसके भाई प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अवनीश के पिता रामविलास उर्फ रामखेलावन, मां मिथलेश, भाई मनीष और मनीष की पत्नी साक्षी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
रामविलास की गिरफ्तारी हो चुकी है। मिथलेश, मनीष और साक्षी अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। तीनों पर हत्या के लिए उकसाने और साजिश रचने का आरोप है। पुलिस उनकी भूमिका के संबंध में साक्ष्य जुटा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला हत्या जैसे संगीन अपराध से जुड़ा है। पुलिस शेष आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलित कर रही है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें