फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी खाद के लिए नहीं होगी मारामारी

Mon, 13 Jul 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के किसानों को अबकी खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। किसानों की खेती में खाद की कमी आडे़ न आए, इसके लिए प्रशासन ने पहले ही स्टाक पूरा कर लिया है। सहकारिता विभाग ने खरीफ फसल में जरूरत के अनुसार डीएपी और यूरिया मंगा कर पीसीएफ के गोदामों में डंप कर दिया है। खाद की धनराशि जमा करने वाले साधन सहकारी समितियों में खाद भेजी जा रही है।
विज्ञापन

 खरीफ फसल में खाद की कमी दूर करने के लिए इफको की यूरिया व डीएपी पहले गोदामों में भर ली है। इसमें डीएपी की तीन रैक और यूरिया की चार रैक आ चुकी है, जिसमें करीब 82 हजार मीट्रिक टन डीएपी और 95 हजार मीट्रिक टन यूरिया खाद है। बता दें कि रबी की फसल में पूरे जिले में खाद की मारामारी रही। समितियों में लाइन लगाने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली। मजबूरी में किसानों को प्राइवेट दुकानों से खाद खरीद कर फसलों में छिड़काव किया। साधन सहकारी समितियों में खाद की किल्लत का फायदा प्राइवेट दुकानदारों ने उठाया। 334 रुपये दाम वाली यूरिया को 500 रुपये में बेचकर कालाबाजारी की गई। 1100 रुपये निर्धारित दाम वाली डीएपी को 1300 रुपये तक बिक्री की गई।
कोट
खरीफ फसल में खपत के अनुसार पीसीएफ के गोदाम में खाद का स्टाक मौजूद है। खाद का पैसा जमा करने वाली समितियों में खाद भेजी जा रही है। शनिवार को आठ ट्रक खाद समितियों में भेजी गई है।- रामशंकर, पीसीएफ जिला प्रबंधक
विज्ञापन

कोट
खरीफ फसल में किसानों को खाद की कमी आंड़े नहीं आने दी जाएगी। पीसीएफ के गोदामों में खाद का स्टाक डंप कर लिया गया है। जरूरत के अनुसार कंपनी से और खाद की मांग की जाएगी।- सीएल, प्रजापति, कार्यवाहक एआर, सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें