फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Mon, 13 Jul 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के छिटना का पुरवा गांव में रविवार तड़के विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजनों ने मौत की वजह जहरीले कीडे़ के काटने से बताया है। वहीं मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बुआ का पुरवा गांव निवासी सोनेलाल की बहन रामा देवी (26) की शादी वीरेंद्र कुमार निवासी छिटना का पुरवा के साथ हुई थी। ससुरालीजनों के मुताबिक महिला रविवार की रात आंगन पर सोई हुई थी। रात को किसी जहरीले कीड़े ने उसको काट लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को वापस गांव लेकर चले गए थे। वहीं घटना की खबर पर पहुंचे मायके पक्ष से मृतका के भाई सोनेलाल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन अक्सर उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। इससे उसकी हत्या की आशंका है। सोनेलाल की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा है। एसओ बलराम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें