फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चोरों का तीन घरों में धावा, नकदी-जेवर समेत 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
फोटो-07-घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कंसपुर गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब 15 लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी लोग छत और बाहर सो रहे थे। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

कंसपुर गांव निवासी किसान गजेंद्र सिंह के घर में इन दिनों मरम्मत कार्य चल रहा था। अंदेशा है कि रात में चोर बल्ली के सहारे छत पर चढ़े और जीने के रास्ते अंदर पहुंच गए। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित बड़ी मात्रा में सामान चोरी कर लिया। सुबह कमरे का दरवाजा खुला और अलमारी टूटी देख परिवार के होश उड़ गए। पुलिस ने किसान से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए।
इसके बाद चोरों ने हर्षवर्धन सिंह के घर में भी घुसकर बक्से का ताला तोड़ा और नकदी-जेवर चोरी कर लिए। एक अन्य घर में भी कुंडी काटकर घुसने की कोशिश की गई, लेकिन वहां कुछ हाथ नहीं लगा। लगातार हुई चोरियों से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

फोटो-07-घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें