फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बालाजी मंदिर से घंटे और सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। अकोढ़िया धाम स्थित श्री बालाजी महाराज मंदिर से रविवार रात चोर घंटे और अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह पुजारी और श्रद्धालुओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

मंदिर अध्यक्ष उमेश केसरवानी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात चोर मंदिर परिसर में घुसे थे। चोर तीन घंटे, तांबे के दो लोटा, तीन आचमन सामग्री, तीन गदा, दानपात्र की दरखास्त, चार झांझ और मजीरा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह मंदिर पहुंचने पर सामान गायब मिला। लोगों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें