फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नेग और सीमा बंटवारे के विवाद में नौ किन्नरों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रेमनगर कस्बे में रविवार को किन्नरों के दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सुल्तानपुर घोष पुलिस ने नौ किन्नरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नेग मांगने और क्षेत्र की सीमा के बंटवारे को लेकर मंडवा मोड़ पर दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। मारपीट के कारण रास्ता भी अवरुद्ध हो गया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के अभद्र प्रदर्शन से वहां मौजूद लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। विवाद के दौरान एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

एक पक्ष में सलेमपुर मजरे मंडवा निवासी पवन कुमार उर्फ कल्लू, कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र के परास निवासी काजल उर्फ कुलदीप और टांडा निवासी सुमित उर्फ सुनीता शामिल थे। दूसरे पक्ष में खागा कोतवाली क्षेत्र निवासी आरती, रेलवे लाइन खागा निवासी करीना और सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के आरामपुर बसई निवासी सपना सिंह यादव समेत अन्य किन्नर थे। थानाध्यक्ष तेजबहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें