फोटो-14-कमरे में बक्से का बिखरा पड़ा सामान। संवाद
अमौली। सर्दी आते ही रविवार रात एक घर के खुले दरवाजे से चोर अंदर घुस आए। यहां कमरे में एक बक्से का ताला तोड़कर नौ हजार रुपये नकद समेत दो लाख रुपये के जेवर ले गए। इसी कमरे में रखी अलमारी और अन्य बक्से सुरक्षित मिले। जानकारी पर लोग जुट गए।
चांदपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद मजरा आजमपुर गड़वा निवासी किसान धर्मपाल के घर में घुसे चोरों ने हाथ साफ कर दिया। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे सोने-चांदी के दो लाख रुपये कीमत के जेवर ले गए।
नौ हजार रुपये नकद भी गायब मिले। सोमवार सुबह परिजन ने कमरे का दरवाजा खुला देखा तो अंदर पहुंचे। यहां बक्से का सामान बिखरा पड़ा हुआ था और नकदी-जेवर गायब थे। किसान ने पुलिस को जानकारी दी।
चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। धर्मपाल ने बताया कि मकान में दो दरवाजे हैं। दूसरा दरवाजा खुला रह गया था। इसी दरवाजे से चोर कमरे में पहुंच गए। बक्से की कुंडी पेचकस से तोड़ी गई। कमरे में रखी एक अलमारी और अन्य बक्से सुरक्षित रहे।
फोटो-14-कमरे में बक्से का बिखरा पड़ा सामान। संवाद