फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बारिश में गिरी दीवार के रास्ते घर में घुसे चोर, सामान समेट ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के कठरिया गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बारिश से गिरी दीवार के रास्ते घर में घुसे चोर पीतल के बर्तन और पंखे की मोटर समेत गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:30 बजे पिता दिनेश चंद्र पत्नी के साथ खरीदारी करने पौली बाजार गए थे। घर में छोटे बच्चे आगे बैठकर टीवी देख रहे थे।
इसी दौरान चोर पीछे की ओर बारिश से गिरी दीवार के रास्ते घर में दाखिल हो गए। चोर तीन पीतल की कसहड़ी, तीन परात, गिलास, लोटा और पंखे की मोटर चोरी कर ले गए। क्राइम इंस्पेक्टर श्यामसुंदर गिरी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें