फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली के पास बुधवार रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। भगलापुर गांव निवासी बीनू सिंह (24) किसी काम से कानपुर गया था। रात में लौटते समय अमौली के पास पहुंचा, तभी किसी वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उसे सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बीनू के चाचा वीरेंद्र ने बताया कि भतीजा अमौली में परिवार के साथ रहता था और चार पहिया वाहन चलाने का काम करता था। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें