फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए तीन लाख के जेवर और गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में शनिवार रात चोरों ने एक घर में घुसकर करीब तीन लाख रुपये के जेवरात और गेहूं पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। पुलिस ने मौके की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पीड़िता सुधा देवी ने बताया कि वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं। चोर पड़ोसी की सीढ़ियों के रास्ते घर में घुसे और अलमारी से करीब ढाई तोले सोने और 200 ग्राम चांदी के जेवरात के साथ पांच क्विंटल गेहूं भी चुरा ले गए। सुबह नींद खुलने पर सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।
घटना की सूचना यूपी डायल 112 पर दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। सुधा देवी ने चोरी गए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें