फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की तीन दीवारें काट ले उड़े लाखों का माल

Wed, 25 Mar 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने सोमवार की रात नलकूप मालिक के घर में नकब लगाकर 11 लाख के नगदी-जेवर पार कर दिए। चोरों ने शातिराना अंदाज में एक नहीं, तीन दीवारें काटीं। वारदात के समय गृहस्वामी व उसके तीनों बेटे गन्ना पेराई के लिए नलकूप पर थे। महिलाएं और बच्चे आंगन में सो रहे थे। मंगलवार की सुबह गांव के बाहर बिखरे मिले कुछ सामान की पुलिस ने तफ्तीश की।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बरयेपुर गांव के हनुमान सिंह नलकूप मालिक हैं। नलकूप पर गन्ना पेराई का काम चल रहा है, जिसमें नलकूप मालिक व उनके तीनों बेटे यशवंत, दशरथ व तेज बहादुर भी हाथ बंटाते हैं। सोमवार की रात चारों लोग नलकूप पर थे, जबकि नलकूप मालिक की पत्नी विद्यावती, तीनों बहुएं बच्ची, चिराैंजी व रेखा बच्चों के साथ आगे वाले आंगन में सो रहीं थीं।

चोरों ने डामर रोड से सटे पीछे वाले आंगन की दीवार पर सेंध लगाकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद एक- एक करके तीन दीवारों पर नकब लगाने के बाद उस कमरे में दाखिल हुए जहां गृहस्थी व अन्य कीमती सामान रखा था। इस कमरे में रखी आलमारी तोड़कर 10 लाख कीमत के जेवरात व 27 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा चोर 10 पीतल की कढ़ाई समेत अन्य सामान भी उठा ले गए। मंगलवार को तड़के चोरी की जानकारी तब हुई जब गांव के बाहर बिखरा सामान गांववालों ने देखा।

भुक्तभोगी की तहरीर पर पुलिस ने घर से लेकर गांव तक बिखरे मिले सामान की तफ्तीश की। खखरेरू के कार्यवाहक थानेदार कामेश्वर सिंह ने कहा कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा। चोर, पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें