फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाइक में लटके झोले से 70 हजार की चोरी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। किसान की बाइक में लटकते झोले से एक युवक नकदी चुराकर भाग निकला। वह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के डारी गांव निवासी राजनारायण ने पुलिस को बताया कि वे बुधवार को लालूगंज स्थित बैंक आए थे। बैंक से 70 हजार रुपये निकालने के बाद गेस्ट हाउस के पास बैग की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान के बाहर ही बाइक खड़ी की थी।



बाइक में नकदी का झोला लटका था। कुछ देर लौटने पर देखा कि झोले की चेन खुली और रुपये गायब हैं। कस्बा इंचार्ज नारद भारती ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद हुई है। चोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें