फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सूने मकान और कारखाने का ताला तोड़कर चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज/फतेहपुर। जिले के जाफरगंज और शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने सूने मकान और कारखाने को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया। जाफरगंज क्षेत्र में घर से नकदी और जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी हुआ है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में कारखाने से लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के धीरपुर गांव निवासी मनीष की पत्नी सुशीला ने बताया कि पति परदेश में नौकरी करते हैं। शनिवार रात वह बच्चों के साथ दूसरे मकान में सोने चली गई थीं। सुबह घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।
चोर अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, झुमकी, हाफ पेटी और पायल समेत करीब तीन लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष प्रमोद शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराबअली पुरवा निवासी मोहम्मद शादाब ने पुलिस को बताया कि एआरटीओ कार्यालय के पास उनका अलमारी बनाने का कारखाना है। शनिवार रात वह कारखाना बंद कर घर चले गए थे। सुबह पहुंचे तो कारखाने का पिछला दरवाजा खुला मिला और सामान बिखरा पड़ा था।
चोर कारखाने से कंप्रेशर मशीन, इलेक्ट्रिक मोटर, फर्राटा पंखा, दो बैटरी, 12 क्विंटल लोहे की चादर, साउंड सिस्टम और अलमारी बनाने के औजार चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। शहर कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें