धाता थाना क्षेेत्र के सलेमपुर गांव निवासी शिवकुमार निर्मल और मुन्नीलाल के घरों के पीछे शनिवार रात चोरों ने सेंध लगाई। शिवकुमार के अनुसार दीवार में सेंध लगाकर चोर बक्सा व सूटकेस ले गए।
बक्से में चांदी की करधनी, चैनपट्टी, सोने का मंगलसूत्र, सोने की चार मुंदरी व करीब 20 हजार रुपये सूटकेस में थे। इसके साथ ही घर में रखा 10 किलोग्राम चना की दाल, 20 किलोग्राम अरहर की दाल, 50 किलोग्राम सरसो भी उठा ले गए। कुल एक लाख का माल पार हो गया।
वहीं, शिवकुमार के भाई मुन्नीलाल की दीवार में भी सेंध लगी हुई थी। कमरे में लकड़ी रखी होने की वजह चोर नहीं घुुस सके। थानेदार वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।