मुरादीपुर में इलेक्ट्रानि दुकान पर दीवार पर कटी नकब
- फोटो : FATEHPUR
चौडगरा(फतेहपुर)। चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर बुधवार रात हजारों का माल पार कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है। सौंह गांव निवासी राजू गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की सौंह मार्ग पर दुकान है। वे बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार दोपहर को दुकान खोलने पहुंचे तो देखा पीछे की दीवार में सेंध लगी थी।
सारा सामान बिखरा हुआ था। दुकानदार ने बताया कि एलईडी, डिश पार्ट्स, मोबाइल, चार यूपीएस समेत 50 हजार का माल चोरी हुआ है। 10 दिनों में चौडगरा, मुरादीपुर, हरदौरपुर में चोरियों की घटनाएं हुई है। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।