फोटो-14-दंगल में जोरआजामइश करते हुए पहलवान। संवाद
- फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद
खखरेरू। देव स्थान पनिहा बाबा में दीपावली के अवसर पर आयोजित वार्षिक दंगल में पहलवानों ने जोर आजमाया। 10 हजार रुपये की इनामी कुश्ती में जौनपुर के बुद्धराज और कानपुर के संजू के बीच 10 मिनट तक कड़ा मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों ही एक-दूसरे को चित न कर सके। मुकाबला बराबरी पर छूटा। अन्य रोमांचक मुकाबलों में खूब तालियां बजीं।
दंगल में जिले समेत अन्य जनपदों के पहलवानों ने भाग लिया। शहीपुर के अंकुर और गुलामीपुर के नीरज की कुश्ती भी बराबरी पर रही। भुल्लन गोकुलपुर ने संतोष जरौली को हराया। नरैनापुर के हंसराज ने कौशांबी के रामचंद्र को मात दी। बांदा के बल्ली और फरहान कोटी के बीच मुकाबले में फरहान विजेता रहे। बीरभान टेसाही ने लवकुश बांदा को हराया।
पप्पू भगेहरा और तालिब कानपुर की कुश्ती बराबरी पर रही। महोबा के पप्पू को लमेहटा के ननकई ने पराजित किया। अंतिम मुकाबले में फतेहपुर के अंकुर केसरी ने बांदा के विमल को चित कर पांच हज़ार की इनामी कुश्ती जीत ली।
कार्यक्रम में आयोजक सुनील चौधरी के साथ चेयरमैन ज्ञानचंद्र केसरी, इस्तेखार अहमद, एमडी खान, गजाली मिर्जा, मंजीत पासवान, रामबिलास, सुनील समेत आदि लोग मौजूद रहे।
फोटो-14-दंगल में जोरआजामइश करते हुए पहलवान। संवाद- फोटो : दीपदान के दौरान धर्मनगरी के राघव घाट का सुंदर आकर्षक नजारा व जगमग मंदाकिनी। संवाद