खागा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर डाट पुल के पास मंगलवार शाम युवक का शव पुलिस ने बरामद किया। जांच में पुलिस को पता लगा कि रेलवे पटरी पर युवक ने सिर रखकर खुदकुशी की है। इससे उसके सिर का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी।
मालगाड़ी के डीएफसी रेलवे लाइन पर डाट पुल के शव मिलने की खबर पर दरोगा बिंधेश गिरि पहुंचे। उन्होंने बताया कि सिर के हिस्से के अलावा शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। युवक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है।
उसने बैंगनी टीशर्ट और काला लोअर पहन रखा था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी फोटो थाने के सभी गांव में पहचान को भेजी गई है। जल्द ही उसकी पहचान होने की उम्मीद है।