फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जेठ की छेड़छाड़ से आहत होकर महिला ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में थरियांव पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि बेटी की शादी 13 वर्ष पहले बेनीगंज हसवा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पति बाहर रहने लगा। आरोप है कि हथगाम निवासी रिश्तेदार चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिये बेटी को परेशान करने लगा।
जेठ भी छेड़छाड़ करता था। बेटी ने कई बार पति से शिकायत की लेकिन उसने उल्टा उसे डांट दिया। आरोप है कि जेठ, पति, जेठानी, ससुर और रिश्तेदार से परेशान होकर बेटी ने 26 जून की रात फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के कार्रवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली गई। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें