फतेहपुर। एसपी के आदेश पर आठ ससुरालियों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मलवां थाना क्षेत्र के भदबा निवासी छोटेलाल कुशवाहा की बेटी गायत्री उर्फ शीलू ने एसपी को बताया कि उसकी शादी 18 फरवरी 2025 को बिंदकी कोतवाली के बीरपुर मजरे लखनाखेड़ा निवासी अनुराग के साथ हुई थी।
अनुराग लखनऊ चारबाग स्थित रेलवे के रूलिंग स्टॉक वर्कशॉप में चीफ इंस्ट्रक्टर के पद पर तैनात है। आरोप है कि शादी के बाद पति अनुराग, ससुर जगदीश, सास राजरानी, जेठ रामखेलावन उर्फ खिलाड़ी, जेठानी रंजना, ननद सावित्री, उसकी बेटी अंजली और जेठ की बेटी गरिमा दहेज की मांग करने लगे।
आरोप है कि विरोध पर पति उसकी बेल्ट से पिटाई करता था। शिक्षक पात्रता परीक्षा देने से भी रोक दिया। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।