फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने तमंचे के साथ मोहम्मद शमशेर अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथगाम थाने के कजियाना वार्ड नंबर 13 निवासी है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कर्मपुर मोड़ से पकड़ा गया है। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म का है। क्षेत्र में किसी घटना के इरादे से घूमते पकड़ा गया है। (संवाद)
मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमले का प्रयास
खखरेरू। थाना क्षेत्र की कस्बा निवासी महेश शुक्ला की पत्नी कमला देवी ने बताया कि खेत में बोई अरहर कुछ लोग काट रहे थे। वह बेटे के साथ खेत पर पहुंची। फसल काटने के विरोध पर दूसरे पक्ष ने गाली गलौज की। मारपीट की और धारदार हथियार से हमले की कोशिश की। महिला ने पुलिस से शिकायत की है। (संवाद)
रोड पर नलकूप की बोरिंग कराने पर मुकदमा
फतेहपुर। हथगाम नगर पंचायत की रोड पर नलकूप की बोरिंग कराने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अधिशासी अधिकारी सर्वेश श्रीवास्तव ने एफआईआर में बताया कि वार्ड नंबर 10 तेहीपारा निवासी देववृत्त मिश्रा रोड पर नलकूप का बोर करा रहे थे। बोरिंग बंद कराने का नोटिस भी दिया गया। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। (संवाद)
अभद्रता के विरोध में घर में घुसकर मारपीट
खखरेरू। अभद्रता और गाली-गलौज के विरोध में युवक को घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडे और असलहे भी लिए थे। कस्बा वार्ड नंबर दो निवासी इंद्रेश कुमार सोनकर ने बताया कि तकिया मोहल्ले के तीन युवक रात करीब 10 बजे गुमटी सिगरेट पी रहे थे। वह सामूहिक रूप से जातिसूचक शब्द बोलकर गाली-गलौज कर रहे थे। कुछ देर बाद लोहे की रॉड, लाठी-डंडे व असलहों के साथ लौटे। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया। हमलावर अक्सर महिलाओं से छींटाकशी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
14जेएनडी18-वीडियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन