फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: श्रद्धालुओं की लोडर खड़े ट्रक से टकराई आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

हसवा। चालक को झपकी आने से रविवार भोर श्रद्धालुओं की लोडर खड़े ट्रक से टकरा गई। सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में आठ लोग घायल हुए।
असोथर थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव निवासी अरविंद चंदेला पुत्र का मुंडन संस्कार कराने उन्नाव चंद्रिका देवी मंदिर शनिवार को लोडर से परिवार समेत गए थे। कुछ लोग दूसरे वाहनों से गए थे। मुंडन के बाद परिवार को छोड़ बाकी लोग गांव लौट आए।
विज्ञापन

लोडर सवार परिवार मान्यता के चलते रात को गंगा नदी किनारे ही ठहरा रहा। परिवार भोर पहर लोडर से आ रहा था। लोडर थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे पर बिलंदा के पास पहुंचा था। हाईवे पर खड़े ट्रक में लोडर चालक को झपकी आने से टकरा गई।
हादसे में अरविंद व उनकी पत्नी पिंकी, श्यामकली, अश्वनी की पत्नी गीता देवी, श्याम सिंह की पत्नी इंदिरा सिंह, शोभा की पुत्री अनीता, चालक महेंद्र समेत आठ लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों की मशक्कत से लोडर सवार घायलों को बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

लोडर में श्यामकली फंसने से गंभीर रूप से घायल हुई। उसे काफी देर बाद निकाला जा सका। चौकी प्रभारी दिनेश शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायलों को प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें