फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अलमारी का लॉक खोलकर नकदी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के बरमपुर गांव में किसान के घर से बृहस्पतिवार रात चोर अलमारी से नकदी चुरा ले गए। किसान की तहरीर पर पुलिस जांच के लिए पहुंची है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमर बहादुर ने बताया कि गैलरी में रात को वह परिवार समेत सोए थे। चोर तकिया के नीचे से कमरे की चाबी चुराकर कमरे में रखी अलमारी खोलकर नकदी ले गए। आहट होने पर नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया। कुछ दूर खड़ी बाइक में बैठकर चोर अपने साथी के साथ भाग निकला। चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें