फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो जाल लाई टीम, 300 बंदर एक बार में होंगे कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
- रविवार दोपहर बाद आई टीम आज से बंदर पकड़ने का शुरू करेगी काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मथुरा से टीम के आने में विलंब होने की वजह से बंदरों को पकड़ने का काम सोमवार सुबह से शुरू होगा। पांच सदस्यीय टीम दो जाल लेकर आई है। इनमें एक जाल छोटा और दूसरा बड़ा है।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर आई टीम ने थकावट का हवाला देते हुए आराम करने की बात कही। ईओ ने कहा कि सोमवार सुबह से रेलवे स्टेशन पर बंदरों को पकड़ने का काम किया जाएगा। बंदर पकड़ने वाली टीम के सदस्य दो जाल लेकर आए हैं। छोटे जाल में 15 से 20 और बड़े जाल में 250 से 300 बंदर कैद किए जा सकते हैं। वन विभाग की ओर से सुझाए गए जंगल में बंदरों को छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बताया था कि रेलवे स्टेशन में करीब एक हजार से अधिक बंदर उछलकूद करते हैं। यात्रियों से सामान झपट्टा मारकर छीन लेते हैं। कई यात्रियों को बंदरों ने काटा भी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर पालिका ने मथुरा की टीम से संपर्क करते हुए बंदर पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें