फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेकाबू कार पंडाल में घुसी, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के गनपतपुर गांव में रविवार रात तेरहवीं संस्कार के लिए लगाए गए पंडाल में तेज रफ्तार कार घुस गई। कार की चपेट में आने से गांव के ही विष्णु उर्फ मिठाईलाल (20) की मौत हो गई जबकि मोहद्दीपुर निवासी मोहित (13), गनपतपुर निवासी अनमोल (7), सोनू (40) और राजन (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया गांव के उमेश की तेरहवीं संस्कार के लिए पंडाल सड़क किनारे मोड़ पर लगाया गया था। नशे में कार चालक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें