फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्टेडियम में फिर लौटेगी रौनक, कल से शुरू होगा खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र

विज्ञापन
फोटो-23-शांतिनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के शांतिनगर स्थित स्टेडियम में शुक्रवार से खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र शुरू होगा। दिसंबर और जनवरी में होने वाली जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर स्टेडियम एक बार फिर खेल गतिविधियों से गुलजार होने जा रहा है।
विज्ञापन

बारिश और त्योहारों के चलते करीब एक महीने से बंद स्टेडियम के दोबारा खुलने पर युवा खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। क्रीड़ाधिकारी सुनील भारती ने बताया कि क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल सहित अन्य खेलों के खिलाड़ी अभ्यास में हिस्सा लेंगे।
प्रतिभागी नियमित अभ्यास के जरिये अपनी तैयारियों को धार देंगे। इससे उन्हें जिला, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन का अवसर मिल सकेगा।
स्टेडियम प्रबंधन ने अभ्यास के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। मैदान की सफाई, खेल उपकरणों की उपलब्धता और खिलाड़ियों की आवाजाही में कोई रुकावट न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।

फोटो-23-शांतिनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें