फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बेटे ने डंडे से पीटकर मां को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। गांव सेमरी के मजरे पटैतापुर में मंगलवार रात बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। बेटे और बहू के विवाद में मां बीच बचाव कर रही थी। गुस्से में आकर उसने मां के सिर पर कई वार कर दिए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र के मजरे पटैतापुर में अमर सिंह, पत्नी श्यामकली (60), पुत्र कमलेश (36), बहू मीना सिंह, छह साल की पौत्री रानी देवी और बेटी सोमवती के साथ रहता है। पुत्र कमलेश मंगलवार रात घर पहुंचा। रात करीब 12:30 बजे पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। झगड़ा बढ़ता देखकर श्यामकली बीच बचाव करने के लिए पहुंचीं। इससे गुस्साए बेटे ने पास में रखे डंडे से मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। श्यामकली की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लिया है। छोटी बेटी सोमवती की शादी नवंबर माह में तय है। उसकी तैयारियां चल रही हैं। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें