फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने दामाद-ससुर को रौंदा, मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
सीएचसी में रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली के बिंदकी बाईपास महरहा रोड पर शनिवार को डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। फलस्वरूप बाइक सवार दामाद व ससुर की मौत हो गई, वहीं एक अन्य रिश्तेदार घायल हो गया। तीनों ही लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। बाइक पर सवार  तीनों ही लोग हादसे के दौरान हेलमेट नहीं लगाए थे। इनमें कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। कोतवाल ने राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल और बाद में कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



सजेती (कानपुर नगर) के बीबीपुर गांव निवासी राजकुमार (30) अपने ससुर विधूना के उदयपुर गांव निवासी गोरेलाल (48 वर्ष) व रिश्तेदार कोतवाली घाटमपुर के गांव छांजा निवासी दीपू के साथ एक बाइक पर थे। राजकुमार अपने ममिया ससुर मैकू की मौत पर शुक्रवार को खजुहा कस्बे आया था। शनिवार को अंतिम संस्कार के बाद चंदिका माता गंगा घाट से लौटते समय दोपहर 12 बजे बिंदकी बाईपास में चौडगरा से आ रहे डंपर ने बाइक सवारों को रौंद दिया।


फलस्वरूप राजकुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोरेलाल व दीपू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गोरेलाल की कानपुर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। कोतवाल केके यादव ने बताया कि डंपर समेत चालक भाग गया है। उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन




हेलमेट लगाए होते तो बच जाती जान- पुलिस के मुताबिक बाइक सवार राजकुमार यदि हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी। बाइक चालक की मौत की वदह सिर में गहरी चोट लगना ही रहा।



तीन साल पहले हुई थी शादी- राजकुमार की शादी तीन साल पहले निर्मला से हुई थी। दो साल का एक बच्चा भी है। पति की मौत से निर्मला बदहवास हालत में दिखी। मासूम बच्चा छोटू मां की यह हालत देख रोता-बिलखता रहा, उसे तो यह भी नहीं पता कि उसके पिता अब उसे कभी दुलार करने नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें