फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर वृद्ध दंपती से टप्पेबाज 25 हजार लेकर भागे

विज्ञापन
फोटो-8-बाल विद्या भवन में बालिका वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाती खिलाड़ी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
फतेहपुर। बैंक से रुपये लेकर बाहर निकले वृद्ध दंपती को बुधवार दोपहर टप्पेबाजों ने शिकार बना लिया। वह दंपती के 25 हजार रुपये लेकर भाग निकले। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के समदाबाद गांव निवासी भगनिया देवी पति दुलीचंद्र रैदास के साथ करीब 12 बजे बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा शाह आई थी। भगनिया ने अपने खाते से 25 हजार रुपये निकाले। दंपती रुपये लेकर बाहर निकले। बैंक से कुछ दूरी पर स्थित बस स्टैंड पहुंचे। जहां घर जाने के लिए वाहन का इंतजार करने लगे। इसबीच दो युवक दंपती के पास पहुंचे।
उन लोगों ने दंपती को नोटों पर नीली स्याही लगी होने की बात बताई और नोटों को बदलने की बात कही। यह देखने के लिए भगनिया ने नोट युवकों को दे दिए। चेक करने के बहाने से दोनों युवक रुपये लेकर भाग निकले। भगनिया ने पुलिस को बताया कि दोनों बैंक के अंदर भी मिले। वह उनका पीछा कर रहे थे। पुलिस ने भगनिया ने तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मामले की चौकी इंचार्ज शाह जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें