फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सब्जी लेने गई महिला का मंगलसूत्र और पर्स छीनकर भागे लुटेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सब्जी लेने गई महिला का सोमवार को मंगलसूत्र और पर्स छीनकर दो युवक भाग निकले। महिला ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर निवासी नरेश कुमार की पत्नी आशा देवी रात करीब 8 बजे शादीपुर चौराहा सब्जी लेने गई थी। वह चौराहे के पास पहुंची। इसी बीच अचानक दो युवक उनकी ओर तेजी से बढ़े और गले से मंगलसूत्र व पर्स छीनकर भाग निकले। दोनों युवक पैदल गैस गोदाम की तरफ भागे। घटना को जब तक लोग समझ पाते, दोनों लुटेरे ओझल हो चुके थे। महिला ने बताया कि वे संभल तक नहीं पाई और शोर मचाने से पहले लुटेरों ने पूरी घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। चौराहे के लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। बताया गया कि लटेरे शातिर किस्म के हैं। वे वारदात के लिए पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने प्लान बनाकर लूटपाट की। उन्हें रास्तों की भी पूरी जानकारी थी। गैस गोदाम के रास्ते पर घर बने हैं, लेकिन वाहनों का आवागमन बहुत कम है। उसी रास्ते को लुटेरों ने चुना। पुलिस को संदिग्धों की तलाश है। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें