फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जाम की समस्या से शहरवासियों को नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
फोटो-12-जिला अस्पताल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। शहरवासियों को जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। शहर के अलग-अलग चौराहों पर जाम लगना आम बात हो गई है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के जीटी रोड पर पुरानी तहसील के पास करीब 12 बजे जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए और धीरे-धीरे रेंगते हुए ही आगे बढ़ पाए। जाम करीब एक किलोमीटर लंबा था और 30 मिनट तक वाहन फंसे रहे।
जिला अस्पताल के सामने जाम लगने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी हुई। अस्पताल गेट के पास वाहनों की कतार इतनी लंबी हो गई कि लोग और वाहन अंदर फंस गए। जाम में दो-पहिया, चार-पहिया और एंबुलेंस वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद जाम खुलने के बाद यातायात बहाल हो सका। यातायात प्रभारी लाल जी सविता ने बताया कि सड़क पर वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या बढ़ती है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

फोटो-12-जिला अस्पताल के पास जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें