फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: हुक खुलने से पीपा पुल टूटा, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। थाना क्षेत्र के अढ़ावल यमुना घाट पर को बने पीपा पुल का हुक खुलने से पुल टूट गया। संयोगवश उस समय पुल पर कोई वाहन नहीं था। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया। इस पीपा पुल से तीन जिलों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है।
विज्ञापन

रविवार को विभागीय अनदेखी के चलते पुल का हुक खुल गया। इससे पुल पर बड़ा गैप हो गया। स्थिति देख राहगीर दहशत में आ गए और कुछ समय तक लोहे की चादर के सहारे आवागमन करते रहे। बाद में ललौली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवागमन पूरी तरह रोक दिया।
जानकारी मिलने पर ठेकेदार ने पुल की मरम्मत का काम शुरू करा दिया। स्थानीय निवासी अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह, लोकेंद्र कुमार आदि ने आरोप लगाया कि पीपा पुल के निर्माण में ठेकेदार द्वारा कमजोर लकड़ी के स्लीपरों का इस्तेमाल किया गया है। इससे पीपा पुल का हुक खुल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें