फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खाली नहीं कराई तालाब की जमीन, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। थानाक्षेत्र के मड़ौली में आबादी के मध्य आठ बीघे तालाब की जमीन पर 33 लोगों ने घर बना लिया है। तीन साल पहले हाईकोर्ट ने तालाब खाली कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन तालाब की जमीन अबतक कब्जामुक्त नहीं हुई। ऐसे में वादी ने हाईकोर्ट में कोर्ट की अवमानना की याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने राजस्व विभाग से मौके की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी।
विज्ञापन

मड़ौली के मजरे भ्योंखर गांव में आठ बीघे क्षेत्र के तालाब में चारों तरफ से 33 लोगों ने घर बनाकर कब्जा कर रखा है। वर्तमान समय में मुश्किल से दो बीघा तालाबी रकबा बचा है। इसमें तीन साल पहले न्यायालय ने बेदखली के आदेश दिए थे। इस दौरान जिम्मेदारों ने जुर्माना राशि तो वसूली, लेकिन अभी तक तालाब से कब्जा नहीं हटवाया है। कब्जामुक्त न होने पर वादी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तो हाईकोर्ट ने जिम्मेदारों से बेदखली आदेश के बाद कब्जामुक्त न कराने का कारण पूछा है। इसके बाद शनिवार को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तालाब की जमीन पर बने घरों की जांच कर रिपोर्ट तैयार की है। खागा एसडीएम अभिनीत कुमार ने बताया तालाब में कब्जा के मामले में वैधानिक प्रक्रिया चल रही है, उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें