घायल को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : घायल को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी।
विजयीपुर (खागा)। किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर चौकी के पास पैदल जा रहे एक 50 वर्षीय व्यक्ति को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे विजयीपुर पीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो रेफर कर दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मजरे नरोत्तमपुर निवासी शिवपूजन पाल (50) अपनी बकरी का इलाज करवाने विजयीपुर स्थित पशु चिकित्सालय गया था। वह किसी काम से अस्पताल के बाहर गया। उसी बीच सड़क पर बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल को पीएचसी में उपचार के बाद हरदो सीएचसी भेजा गया। चौकी प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि बाइक सवार को पकड़ लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)