फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी संगठनों ने लेखाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा

Sat, 31 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते माध्यमिक शिक्षक और लिपिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी संगठनों ने वित्त एवं लेखाधिकारी हरिश्चंद्र के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ समेत तीन संगठनों ने संयुक्त रूप से डीआईओएस कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। बाद में डीएम को संबोधित एसडीएम हरिहराम को 14 सूत्री ज्ञापन सौंपा। ऐलान किया कि जबतक मांगे पूरी नहीं होती, तबतक डीआईओएस कार्यालय में ताला बंदी रहेगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव विनोद कुमार श्रीवास्तव, शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष होरीलाल तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में डीआईओएस दफ्तर में सुबह 10 बजे ताला बंद कर दिया गया। मुख्य गेट पर सभी कर्मचारी धरने पर बैठ गए। प्राथमिक शिक्षक संघ के असोथर ब्लाक अध्यक्ष अनुराग मिश्रा ने कहा कि वित्त एवं लेखाधिकारी खुद तबादला कराकर चले जाएं, वे उन्हें यहां दफ्तर में घुसने नहीं देंगे।

जिलाध्यक्ष कमल सिंह चौहान ने कहा कि लेखाधिकारी की शिक्षकों के साथ अभद्रता करने की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। धरने के संयोजक मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन के जनपदीय सचिव ने कहा कि ताला लेखाधिकारी के स्थानांतरण के बाद ही खुलेगा। इस मौके पर शिक्षक विधायक प्रतिनिधि धनराज सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, राजसेन श्रीवास्तव, शिक्षणेत्तर संघ के जिलाध्यक्ष होरीलाल तिवारी, राजेश कुमार श्रीवास्तव आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें