फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: लापता कनिष्ठ सहायक पटना में दोस्त से मिलने गया था

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला पूर्ति कार्यालय का लापता कनिष्ठ सहायक दोस्त से मिलने बिहार के पटना गया था। उसने रविवार शाम भाई को फोन कर सकुशल होने और लौटने की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद विभाग और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के उतरांव थाना क्षेत्र के सराय हूसे निवासी मिथलेश कुमार (30) जिला पूर्ति कार्यालय में कनिष्ठ सहायक हैं। वह खागा में परिवार के साथ रहते हैं। दो जुलाई की शाम कार्यालय से निकलने के बाद बारिश होने पर शहर के शादीपुर निवासी एक दोस्त के घर रुक गए थे। तीन जुलाई की सुबह वह दोस्त के घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लेकिन वापस नहीं लौटे।

भाई कमलेश की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की थी। रविवार शाम मिथलेश ने भाई को फोन कर बताया कि वह पटना में दोस्त से मिलने गया था और अब लौट रहा है। उसने प्रयागराज पहुंचने की भी जानकारी दी। डीएसओ सुनील पुष्कर ने बताया कि मिथलेश के सकुशल होने की सूचना मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें