फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बतख चुराने पहुंचे बदमाशों ने भतीजे को पीटकर चाचा को गोली मारी

विज्ञापन
ललौली की खबर की फोटो-49-घायल महेश कुमार। वीडियो ग्रैब - फोटो : पुराने सीतापुर में खराब वॉल दिखाता ऑपरेटर।
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। बतख चुराने के विरोध पर बदमाशों ने मंगलवार रात भतीजे को पीटकर चाचा को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ जिला रानीगंज थाना क्षेत्र के दमदम निवासी डब्ल्यू सोनकर ने बताया कि वह मेवली स्थित झील में परिवार के साथ बतख पालन करता है। वह रात को चाचा महेश कुमार (40) के साथ झील किनारे झोपड़ी में रखवाली के लिए मौजूद था।
करीब रात साढ़े 12 बजे बरौहां गांव का मनोज उर्फ मालिक 10-12 साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और बतख चुराने लगा लगा। विरोध करने पर उसे गाली-गलौज कर पीटा। बीच-बचाव में चाचा महेश पहुंचे। इसी दौरान मनोज उर्फ मालिक ने चाचा पर तमंचे से गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली सीने में लगने से चाचा घायल होकर गिर पड़े। हमलावर मौके से भाग निकले। उसने डायल 112 नंबर पर सूचना दी। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। यहां से कानपुर और फिर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि एक नामजद व कुछ अन्य के खिलाफ गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें