फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दर्जा प्राप्त मंत्री ने योजनाओं की समीक्षा कर सरकार के काम गिनाए

विज्ञापन
फोटो-36-विकास भवन सभागार में वार्ता करते दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से पात्रों तक लाभ पहुंचाने की जानकारी ली और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

थरियांव में मंत्री का स्वागत हुआ, जहां उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। कुलजीत सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि 80 फीसदी से अधिक लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है।
किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना से बड़ी संख्या में लोगों को पक्का घर मिला है। मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं में पारदर्शिता और समय पर लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

फोटो-36-विकास भवन सभागार में वार्ता करते दर्जा प्राप्त मंत्री कुलजीत सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें