फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण के आखिरी दिन 2568 नामांकन

Sat, 21 Nov 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई। तेलियानी, असोथर व बहुआ ब्लाक की कुल 163 ग्राम पंचायत और उनके 2075 वार्डो के चुनाव में आधी आबादी की जागरूकता की झलक मिली।
विज्ञापन


असोथर ब्लाक में नामांकन कराने वालों की भीड़ ज्यादा होने से यहां पर्चा दाखिल करने का काम देर शाम तक चला। आखिरी दिन प्रधान पद के 849 पर्चे दाखिल हुए। जबकि सदस्य पद के लिए 1719 ने नामांकन पत्र भरा। इस चरण में शामिल तेलियानी ब्लाक में 57 ग्राम पंचायत व 721 वार्ड हैं।

जबकि बहुआ ब्लाक में 59 ग्राम पंचायत व 747 वार्ड तथा असोथर ब्लाक में 47 ग्राम पंचायत व 607 वार्ड शामिल हैं।
इस चरण के लिए गुरुवार व शनिवार को नामांकन प्रक्रिया चली। पहले दिन तेलियानी ब्लाक से 389 ने प्रधानी व 308 ने सदस्य बनने को नामांकन भरा था। असोथर ब्लाक से 322 ने प्रधानी व 171 ने मेम्बर बनने को पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


 बहुआ ब्लाक से 435 ने प्रधान व 268 दावेदारों ने ग्राम सभा सदस्य के लिए पर्चा भरा था। शनिवार को हुए नामांकन में तेलियानी ब्लाक से प्रधान पद के लिए 255 व सदस्य पद के लिए 656 ने पर्चा भरा। बहुआ ब्लाक से प्रधान पद के लिए 325 व सदस्य पद पर  584 पर्चे दाखिल हुए।

जबकि असोथर ब्लाक में प्रधान बनने के लिए आखिरी दिन 269 लोग सामने आए। वहीं सदस्य पद के लिए 479 ने नामांकन कराया। इस प्रकार से अब इस चरण मेें प्रधान पद पर 1985 व सदस्य पद के लिए 1987 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें