फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए 1146 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Fri, 20 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। सदर तहसील क्षेत्र के तेलियानी, बहुआ व असोथर ब्लाक की 163 ग्राम पंचायत व 2075 ग्राम पंचायत वार्ड के लिए कुल 1793 दावेदारों ने पर्चा भरा। इनमें से प्रधान पद के लिए 1146 नामांकन हुए। दावेदारों में महिलाओं की भागेदारी काबिलेगौर रही।
विज्ञापन


प्रधान व सदस्य पद का पर्चा भरने आए उम्मीदवारों के साथ आए समर्थक प्रशासनिक सख्ती से मायूस नजर आए। उन्हें ब्लाक मुख्यालयों के बाहर रोक दिया गया। इसे लेकर कई बार नोक-झोक की स्थिति पैदा हुई।

उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला ने खुद भी नामांकन व्यवस्था देखी। एक दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया दो दिन चलनी है।
विज्ञापन


आरओ व एआरओ समेत अन्य जवाबदेहों की देख रेख में शुरू हुई प्रक्रिया में हिस्सा बनने के लिए दावेदार उमड़ पड़े। ऐसे में महिलाएं कहां पीछे रहने वाली थीं, सो वह भी दावेदारों की फेहरिस्त बढ़ाने को ब्लाक मुख्यालय पर नजर आईं।

तेलियानी ब्लाक कैंपस में सुबह साढ़े नौ बजे दावेदारों के साथ अंदर घुसने का प्रयास करने वाले समर्थकों को रोक दिया गया। बहुआ ब्लाक मुख्यालय में भी दोपहर को पुलिस को ऐसा प्रयास करने वालों पर सख्ती दिखानी पड़ी।

असोथर में भी उम्मीदवार के साथ आए समर्थक प्रशासनिक सख्ती से ब्लाक मुख्यालय के आसपास रुकने को मजबूर हो गए। पहले दिन चली नामांकन प्रक्रिया में तेलियानी ब्लाक की 57 ग्राम पंचायत सीटाें के लिए 389 लोगों ने प्रधानी के लिए पर्चा दाखिल किया।

जबकि 721 ग्राम पंचायत वार्ड सीट के लिए 308 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। असोथर ब्लाक की 47 ग्राम पंचायत सीटों के लिए 322 ने नामांकन पत्र भरा। वहीं 607 ग्राम पंचायत वार्ड सीट के लिए 171 लोग सामने आए।

इसी प्रकार से बहुआ ब्लाक की 59 ग्राम पंचायत सीटों के लिए 435 ने प्रधान पद पर दावा किया। जबकि 747 ग्राम  पंचायत वार्ड सीट के लिए 268 ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें