फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन घंटे के बाद जाम खुला, नशे में बस चालक पर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार बस ने भैंस चराकर घर लौट रहे एक वृद्ध को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दो भैंसें भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इसे पुलिस ने करीब तीन घंटे बाद रात साढ़े 10 बजे खुलवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

मंसूरपुर निवासी किसान रामऔतार शाम करीब सात बजे भैंस चराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जोनिहा-अमौली मार्ग पर बस ने उन्हें टक्कर मार दी और करीब 20 मीटर तक घसीटते हुए ले गई जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस व चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शाम साढ़े सात बजे मार्ग जाम कर दिया।

किसान की पत्नी माया देवी ने तहरीर में आरोप लगाया है कि चालक शराब के नशे में बस चला रहा था। ग्रामीणों ने पीछा कर बस को जोनिहा चौकी में पकड़वा दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद शुक्ला ने बताया कि बस चालक शिवराज को हिरासत में लिया गया है। वह चांदपुर थाने के सठिगवां का निवासी है। चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से वाहन चलाने और शराब पीकर वाहन चलाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें