फांटो-10- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते जिले के व्यापा
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दीपावली पर आग से आतिशबाजी जलने से प्रभावित पटाखा व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग की है। शुक्रवार को व्यापारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पीड़ित आतिशबाजी व्यापारियों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि जनपद के पटाखा व्यापारियों की समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाएगी।
लखनऊ में हुई प्रदेश कार्य समिति की बैठक में जिले से संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता, बृजेश सोनी, रज्जन गुप्ता और संजय सिंह जौहरी ने प्रतिभाग किया। व्यापारियों ने व्यापार बंधु की बैठक, व्यापारिक सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक और उद्योग बंधु की बैठकें गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने की भी मांग की।
फांटो-10- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते जिले के व्यापा