फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गए पांडाल, आज विघ्नहर्ता के होंगे दर्शन

Thu, 17 Sep 2015 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एकदंत दयावंत चार भुजाधारी विघ्नहर्ता मंगलकारी गौरी पुत्र गणेश आज भक्तों को दर्शन देंगे और उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगे। गुरुवार को जिले में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसक ो लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

शहर ही नहीं गांव गांव मंगलकारी गणेश जी की धूम मचेगी। शहर में करीब आधा दर्जन स्थानों पर गणपति बप्पा का दरबार सजेगा। घरों में भी गजानन की प्रतिमाएं स्थापित होंगी। दुखों को हरने और सुख प्रदान करने के लिए विघ्नहर्ता की प्रतिमा गुरुवार को पूजा अर्चना के साथ विधि विधान से स्थापित की जाएगी। शहर के चौक इलाके में गणपति बप्पा का दरबार सजेगा। नव युवक मंगल कमेटी ने सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। बुधवार को कमेटी के कार्यकर्ता पांडाल सजाते नजर आए। बताया कि 17 से 23 तक पंडाल सजाकर आरती पूजन का कार्यक्रम होगा। इसके बाद 24 सितंबर को गजानन की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजक कैलाश चंद्र पुरवार ने बताया कि सभी भक्तों के सहयोग से हर वर्ष आयोजन कराया जाता है। इसी प्रकार चंदियाना, चौधराना और पक्का तालाब में भी गणेश जी का दरबार सजाया जाएगा। उधर आचार्य केके पांडेय और आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि गणेश जी का जन्म भाद्र पद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मध्यान्ह में हुआ था। इस बार प्रभु चतुर्थी तिथि को पंडालों में रवि योग में पधारेंगे। कहा कि गणेश जी पूजा अर्चना करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन


इनसेट ---
श्री गणेश महोत्सव पर यह होंगे आयोजन ---
कार्यक्रम स्थल - श्री गणेश मंदिर एके रोड चौक
17 सितंबर     संकीर्तन              शाम पांच बजे
18 सितंबर     दुर्गा पाठ             दोपहर एक बजे
19 सितंबर     सुंदरकांड            शाम पांच बजे
20 सितंबर    पूजन, हवन, आरती   प्रात: आठ बजे
आरती प्रतिदिन प्रात: 9.30 बजे व रात में 9.30 बजे होगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें