फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव पार्वती की पूजा कर मांगा अटल सुहाग

Thu, 17 Sep 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना अन्न जल ग्रहण किए निर्जला रहकर महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न किया और विधि विधान से शिव पार्वती की पूजा अर्चना कर पति के लंबी आयु की कामना की। घर घर महिलाओं ने भगवान भोले शंकर और गौरा पार्वती की श्रद्धा भक्ति के साथ पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में हरतालिका ब्रत (तीजा) पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। कन्याएं और सुहागिन महिलाएं निर्जला ब्रत धारण किया। सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर समेत सभी शिवालयों में भक्त पहुंचे और महादेव की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने घर में मिट्टी के शिव शंकर और पार्वती बनाया। इसके बाद शाम को ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की। भक्तों ने शिव लिंग में दूध, दही, शक्कर, घी, गंगाजल आदि से जलाभिषेक किया। इसके बाद सुगंधित तेल  और मलयागिरी चंदन का लेपन किया। महिलाओं ने देवी पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित की। आचार्य पंडित केके पांडेय एवं आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी ने बताया कि हिमालय की कन्या पार्वती ने एक बार कठोर तपस्या करके महादेव को पति के रूप में बरदान मांगा था। भगवान शंकर की आराधना करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है और सुहागिन महिलाओं के पति की आयु लंबी होती है। महिलाएं गुरुवार को सुबह विर्सजन करने के बाद की ब्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें