फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बच्चियों ने कोर्ट में कही दुष्कर्म करने की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। जामुन बीनने गई बच्चियों को एक मकान में ले जाने के बाद निर्वस्त्र कर किशोर के अश्लील हरकत करने के मामले में कोर्ट में बच्चियों के बयान दर्ज किए गए। यहां बच्चियों ने दुष्कर्म करने की बात कही।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को बच्चियों को लेकर उनकी दोनों मां एसपी के सामने पेश हुईं। उन्होंने आरोपी किशोर को गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय व नौ वर्षीय बच्चियां 16 जून को गांव के बाहर जामुन बीनने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान गांव के एक किशोर दोनों को बहलाकर गांव के किनारे स्थित एक सुनसान मकान में ले गया। यहां निर्वस्त्र कर अश्लील हरकत की।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। यहां बच्चियों ने दुष्कर्म की बात कही। इस पर एसपी से बच्चियों की मां ने बताया कि आरोपी पक्ष प्राथमिकी वापस लेने व समझौते का दबाव बना रहा हैं। ऐसे में आरोपी को गिरफ्तार किया जाए। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि घटना की विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।


मेडिकल परीक्षण में लापरवाही का आरोप

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस 18 जून को मेडिकल कराने लेकर गई। मेडिकल के दौरान महिला सिपाही के पास विवेचक का फोन पहुंचा। उन्हें कहा गया कि लिखकर दे दो वह मेडिकल परीक्षण नहीं कराना चाहती हैं। इसका पता डॉक्टर को लगा। इस पर उन्होंने मेडिकल कार्रवाई से इन्कार कर दिया। विवेचक अमित शर्मा ने बताया कि दोनों का बृहस्पतिवार को मेडिकल परीक्षण हुआ है। मेडिकल करना डॉक्टर का काम है। इससे उनका कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें