फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रिश्तेदार की पिटाई से आहत होकर युवती ने दी थी जान

विज्ञापन
फोटो-28-कोतवाली में आरोपी मोनू उर्फ वरुण। स्रोत पु​लिस - फोटो : संग्रामपुर में हुई लूट के बाद विशेषरगंज चौराहे के पास जांच करते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब में रविवार को फंदे से लटकी मिली युवती के मामले में रिश्तेदार समेत तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती करीब चार साल पहले तुराबअली का पुरवा में रहने वाले रिश्तेदार वरुण उर्फ माेनू के साथ आई थी। वरुण ने उसे बकंधा मोड़ पर कॉस्मेटिक की दुकान खुलवाई थी। इसके बाद नेवलापुर गांव में युवती ब्यूटीपार्लर की दुकान चलाती थी।
कुछ दिन पहले वह पक्के तालाब में किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। यहां युवती का कमरे में फंदे से शव लटका मिला था। युवती के पिता ने मंगलवार को वरुण उर्फ मोनू, उसकी पत्नी संगीता और मलवां थाना क्षेत्र के भरसवां निवासी सर्वेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आरोप है कि तीनों पुत्री को प्रताड़ित करते थे। घटना की शाम पुत्री के साथ मारपीट की गई थी। प्रताड़ना के चलते ही पुत्री ने फंदे से लटक आत्महत्या की है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि मुख्य आरोपी वरुण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें