फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों से वसूली करने वाला गैंग हत्थे चढ़ा

Thu, 07 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
ढाबे से बरामद रकम, रायफल व आरोपियों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा- सागर राष्ट्रीय रामार्ग पर ट्रकों से जिला पंचायत बैरियर के नाम पर उगाही करने वाले गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि बैरियर का संचालन बांदा के  माफिया के इशारे पर हो रहा था। पुलिस ने वसूली के पौने पांच लाख रुपये, लाइसेंसी रायफल, टवेरा कार, दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन



पुलिस लाइन में एसपी कलानिधि नैथानी ने बुधवार को बताया कि हुसैनगंज थाना के चौहान ढाबा पर ट्रकों से अवैध वसूली की खबर पर सीओ सिटी समर बहादुर मंगलवार रात फोर्स के साथ आरोपियों की तलाश में पहुंचे। पुलिस को देख कई आरोपी फरार हो गए।


मौके से अखिलेश बाजपेयी निवासी जगतपुर आदिल थाना हुसैनगंज और अनिल कुमार पांडेय निवासी पुरानी बिंदकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों के पास से जिला पंचायत की नकली रसीदें और 14 हजार रुपये की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने फरार होने वाले साथियों के नाम राजू यादव, शिव सिंह चंदेल, चौहान ढाबा संचालक अमित सिंह निवासी आलमपुर नरही थाना हुसैनगंज बताया।
विज्ञापन



बताया कि वह लोग गैंग बनाकर बांदा के शक्ति सिंह उर्फ राजेश सिंह के इशारे पर ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं। शक्ति सिंह ही जिला पंचायत की रसीद गड्डी उपलब्ध कराता है। पुलिस टीम ने ढाबा पर छापामारी की


वहां से जिला पंचायत की 17 गड्डी रसीदें, पांच बैंक ऑफ बड़ौदा की पासबुक, जगत नारायण के नाम की दो चेक बुक एचडीएफसी बैंक की, तीन चेक बुक बैंक ऑफ बड़ौदा की अमित सिंह के नाम की, एक चेक बुक चौहान ट्रेडर्स असनी, काले रंग का बैग से चार लाख 63 हजार रुपये नगदी, ढाबे से ही एक रायफल, तीन मोबाइल, एक टवेरा, दो प्लेटिना, एक हीरो हांडा पैशन बरामद कीं। एसपी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा, फतेहपुर, महोबा, रायबरेली तक गैंग का नेटवर्क फैला है।




एक प्वाइंट से 80 हजार की प्रतिदिन कमाई- आरोपी अखिलेश बाजपेयी ने बताया कि दिसंबर से लखनऊ मार्ग में सात मील के पास बैरियर प्वाइंट बनाकर वसूली की जा रही थी। पिछले महीने से वसूली रायबरेली फतेहपुर सीमा के असनी पुल पर कर रहे थे। एक दिन में वसूली का 80 हजार से एक लाख रुपया इकट्ठा होता था।


ललौली में संचालित अवैध बैरियर पर होगी कार्रवाई- एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि फर्जी बैरियर लगा अवैध वसूली का काम बांदा जिले की सीमा से जुड़े ललौली थाना क्षेत्र में होने की खबर है, यहां पर छापामारी होगी। दरअसल ललौली थाना के कई मौरंग घाट के रास्ते पर पिछले सत्र में बैरियर चलाने का ठेका बांदा के कुछ लोगों ने लिया था। संचालकों ने वसूली को मौरंग रास्ते के बजाय राज्य मार्ग पर ट्रकों से शुरू कर दी है


पुलिस की मिलीभगत से धंधा चल रहा है, यहां की कमाई भी एक लाख रुपये प्रतिदिन है। मौरंग रास्ते के बैरियर संचालन का ठेके की अवधि भी समाप्त हो चुकी है। एसपी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेशों के मुताबिक राष्ट्रीय राज मार्गों व राज्य मार्गों पर किसी तरह के बैरियर संचालित नहीं किए जा सकते हैं। जिले में कहीं भी अवैध वसूली होती पाई जाएगी,  आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें