फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक स्तर पर पोस्ट आफिस के खुलेंगे एटीएम

Thu, 07 Apr 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बिंदकी पोस्ट आफिस के एटीएम का लोकार्पण करती केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने पोस्ट आफिसों में बैंकाें से अधिक सुविधाएं मुहैया कराकर जनता को बेहतर सेवा प्रदान करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है, जिससे बैंकों का बोझ कम होगा और डाकघरों की जनता के सामने छवि बनेगी। यह बात बिंदकी पोस्ट आफिस में लगे एटीएम के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए केंदीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कही।
विज्ञापन



 बुधवार को नगर के मुगलरोड स्थित पोस्ट आफिस में लगे एटीम का शुभारंभ समारोह में कानपुर के जनरल पोस्ट मास्टर आलोक सक्सेना ने कहा कि जिले के अन्य महत्वपूर्ण डाकघरों में भी एटीम लगा जनता को सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।


फतेहपुर डाक घर अधीक्षक हरिशंकर लाल ने एटीएम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिले में 29 बड़े डाकघर हैं, जिनमें 18 डाकघरों को सीबीएस से जोड़कर आन लाइन लेनदेन शुरू कर दिया गया है। शेष डाकघरों को भी सीबीएस से शीघ्र ही जोड़ने की तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, अनिल गुप्ता चार्ली, बीरेंद्र दुबे, रामजी गुप्ता, अनिल त्यागी, मधुराज विश्वकर्मा, सब पोस्टमास्टर मनोज सक्सेना, विवेक, रमेश यादव, राजेश बाजपेई, सुनीता गुप्ता, अवधेश, संतोष सिंह, कुलदीप, छोटे ओमर, रामराज  मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें